按照计划,中国男足选拔队在当地时间7月27日下午参加完与中国香港队的东亚杯最后一轮比赛后,将乘坐当地时间7月28日下午4点45分起飞的海南航空公司班机离开日本名古屋市回国,预计班机将于北京时间28日晚9点左右飞抵海口美兰国际机场。 जागरण संवाददाता, जमुई। नेचर विलेज के संस्थापक व पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खैरा प्रखंड के मांगोबंदर से सोमवार को तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रीय गायन यात्रा निकाली गई। मांगोबंदर गांव से शुरू हुई यह यात्रा टिहिया, डेहरी डीह, बाघाखार होते हुए कागेसर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण बुद्धिजीवी, महिलाएं, युवा व बच्चे शामिल हुए।,मांगोबंदर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश लोहार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा शुरू हुई। इसके बाद हाथों में तिरंगा थामे लोग पूरे जोश व देशभक्ति के साथ आगे बढ़े। यात्रा का नेतृत्व कर रहे निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय गायन यात्रा का उद्देश्य तिरंगे का सम्मान बढ़ाना है। तिरंगा हमारा गौरव है जो हमें देशभक्ति की भावना से जोड़ता है, एकता व अखंडता के सूत्र में बांधता है और निरंतर प्रगति का मार्ग दिखाता है।,उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति या संगठन तिरंगे के सम्मान में निकाले गए जुलूस को रोकता है तो इसका मतलब है कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।,निर्भय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि तिरंगा हमें समानता, स्वतंत्रता और कर्तव्य का बोध कराता है। देश को विश्वगुरु बनाने के लिए नई पीढ़ी को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करना और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराना बेहद जरूरी है। जुलूस में शामिल लोगों में जबरदस्त देशभक्ति का जोश देखा गया। बच्चे, युवा और महिलाएं तिरंगा लहराते रहे और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंजता रहा।。按照防疫规定,全队成员将接受“7+3”天的隔离。预计将于8月7日左右解除隔离。